आज नेत्रदान पखवाड़े के तहत कलर्स इंटरनेशनल स्कूल में नेत्र जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सभी विद्यार्थियों को मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से आंखों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया तथा सभी विद्यार्थियों की नेत्र जांच की गई।
यह शिविर SMS Medical College & Hospital, Jaipur द्वारा आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन *श्री मुकेश कुमार जैन, सीनियर ऑप्टोमेट्रिस्ट, एवं श्री भींवाराम उज्जैनिया ऑप्टोमेट्रिस्ट* की देखरेख में किया गया।
शिविर में शामिल टीम के सदस्य:
*मनोज कुमार ओला, शिवराज, गोविंद, मनीष, अमन, सुमित, विक्रम एवं मोनू।*
शिविर में कुल 300 विद्यार्थियों की आंखों की जांच की गई, जिसमें 55 विद्यार्थियों की आंखों में चश्मे का नंबर पाया गया। वहीं 3–4 विद्यार्थियों में रेटिना से संबंधित संभावित विकार पाए गए, जिन्हें आगे विशेषज्ञ चिकित्सक से जांच एवं परामर्श लेने की सलाह दी गई।
शिविर के दौरान विद्यार्थियों को आंखों की नियमित जांच, मोबाइल फोन के सीमित उपयोग तथा नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।
शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी रहा।