यह शिविर SMS Medical College & Hospital, Jaipur द्वारा आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन श्री *मुकेश कुमार जैन सीनियर ऑप्टोमेट्रिस्ट, एवं श्रीमती दीक्षा वर्मा ऑप्टोमेट्रिस्ट* की देखरेख में किया गया।
शिविर में शामिल टीम के सदस्य:
* *मनोज कुमार ओला*
- *रोशन यादव*
- शिवराज
- गोविंद
- मनीष
- पवन
- कल्पना
- लक्की
शिविर में कुल 220 विद्यार्थियों की आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान 48 विद्यार्थियों की आंखों में चश्मे का नंबर पाया गया। वहीं 4–5 विद्यार्थियों में रेटिना से संबंधित संभावित विकार पाए गए, जिन्हें आगे विशेषज्ञ चिकित्सकीय जांच एवं परामर्श की सलाह दी गई।
शिविर के दौरान विद्यार्थियों को आंखों की नियमित जांच, मोबाइल फोन के सीमित एवं उचित उपयोग तथा नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।
सम्पूर्ण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं जागरूकता बढ़ाने वाला रहा।